Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather News: मानसून की चाल थमी तो छत्तीसगढ़ में बढ़ी उमस, बिलासपुर समेत 12 जिलों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी जारी

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से पहले तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है. इस बीच मंगलवार को राजधानी रायपुर के कुछ इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई. इसके बाद तेज धूप के कारण रात तक उमस से लोग परेशान होते रहे. बिलासपुर में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने जानकारी दी कि उत्तरी इलाकों में अधिकतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ा है. संभावना है कि अगले 5 दिनों तक हलकी से मध्यम बारिश, बादल गरजने और तेज हवा चल सकती है. मंगलवार को कुछ स्थानों पर बारिश हुई. लोकल सिस्टम के कारण बस्तर में 5 सेमी पानी गिरा.

बड़ी खबर : रेत तस्करी के विवाद में खौफनाक वारदात… भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को फॉर्च्यूनर कार समेत जिंदा जलाया, मौके पर ही मौत

इसके अलावा 3 सेमी करपावंड, जशपुरनगर, रामानुजनगर और दरभा में 2 सेमी और सक्ती, मनोरा, कोंडागांव में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई. मंगलवार के बाद बुधवार को भी रायपुर में बारिश हो सकती है. आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अंधड़ और बारिश हो सकती है. वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.

NEET UG re-exam 2026: NEET री-एग्जाम को लेकर देशभर में हाई अलर्ट, CRPF से रेलवे तक तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात

मौसम विभाग ने आज सुबह बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, तेज हवा और बारिश को लेकर संभावना जताई है. इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है. साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात और 50 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है. दो दिन बाद भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026