FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

CG Shikshak Bharti 2023: शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, इन आवेदकों को मिलेगा 10 अंक तक बोनस नंबर

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रोजाना हजारों अभ्यर्थी रिक्त पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 12 हजार 489 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये भर्ती CGVYAPAM के द्वारा आयोजित की जाएगी। लेकिन इस बीच शिक्षक भर्ती की के लिए आवेदन कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यू सामने आई है।

दरअसल सरकार ने शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक देने का फैसला किया है। जारी आदेश के अनुसार अतिथि शिक्षकों को दो से 10 अंक बोनस के तौर पर दिया जाएगा। अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक के लिए डीईओ से सर्टिफिकेट बनवाना होगा। इस संबंध में डीपीआई ने सभी जिले के डीईओ को पत्र लिखकर निर्देश जारी कर दिया है।

बता दें कि प्रदेश में 12 हजार 489 पदों पर शिक्षकों की सीधी भर्ती होनी है। 6285 सहायक शिक्षक, 5772 शिक्षकों की सीधी भर्ती होगी। इतना ही नहीं 432 व्याख्याता के पदों पर भी भर्ती होगी। छग के युवा जो लंबे समय से शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है। बता दें कि शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुका है। भर्ती के लिए व्यापम द्वारा परीक्षा ली जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
  • – CG Vyapam bharti 2023: सबसे पहले विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें।
  • – उसके बाद विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फार्म लिंक को क्लिक करें।
  • – अपनी संपूर्ण जानकारी दर्ज करें जैसे – नाम, आयु, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।
  • – उसके बाद विभाग द्वारा निर्धारित माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • – CG Vyapam bharti 2023: सबमिट बटन को क्लिक करें।
  • – अब आपके फार्म सफलतापूर्वक सबमिट हो चुका है।
  • – भविष्य के लिए आवेदन फार्म एक प्रति प्रिंट करके रख लेवे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *