Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Rape-Murder Case : अधेड़ महिला की रेप के बाद निर्मम हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल, पत्थर से कुचला चेहरा

CG Rape-Murder Case : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक अधेड़ महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं. रिंग रोड पर शुक्रवार सुबह राहगीरों ने महिला का शव संदिग्ध हालत में देखा. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए, उन्होंने इस घटना को और भी भयावह बना दिया. महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है.

अफीम खेती मामले में बड़ा अपडेट: कृषि विस्तार अधिकारी का निलंबन बहाल, अब तक 7 गिरफ्तार, जांच तेज जारी

उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक बोतल मिलने से मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, महामाया मंदिर द्वार के पास शुक्रवार को एक अधेड़ महिला का संदिग्ध अवस्था में रक्त रंजित शव बरामद किया गया है. वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहा हैं.

Israel Iran War: ईरानी मिसाइल का आसमान से हमला! बादलों के बीच से निकलकर इजरायल में मचाई तबाही, VIDEO वायरल

फिलाहल मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है. गले में चोट के गंभीर निशान और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ है. मौके पर पुलिस, एफएसएल और डॉग स्कॉड की टीम जांच करने पहुंची.  सरगुजा एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने मामले को लेकर बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के चिलम चौक में एक मटन दुकान के बाहर महिला की लाश होने की सूचना मिली. वरिष्ठ अधिकारी, एफएसएल और सायबर टीम मौके पर पहुंची है. घटना की जांच जारी है. प्रथम दृश्ट्या यह हत्या का मामला प्रतित हो रहा है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026