FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

CG NEWS : रमन सिंह चुने गए विधानसभा अध्यक्ष, पदभार संभाला

CG NEWS : रमन सिंह चुने गए विधानसभा अध्यक्ष, पदभार संभाला

रायपुर : छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के लिए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके लिए सीएम विष्णुदेव साय, चरणदास महंत, बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप और अजय चंद्राकर ने प्रस्ताव रखा. जिसका अरुण साव, भूपेश बघेल, विजय शर्मा, भावना बोहरा और पुन्नुलाल मोहले ने समर्थन किया. सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को विधानसभा का अध्यक्ष चुना है.

राजेश मूणत ने शपथ ली  – उन्होंने x पर वीडियो पोस्ट कर लिखा,  रायपुर पश्चिम विधानसभा समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ की जनता को प्रणाम करता हूं। आपके आशीर्वाद के साथ भारतीय जनता पार्टी के हम सभी विधायक राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित हैं। आज छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के प्रथम सत्र के हम सभी 90 विधायकों ने पहले दिन विधायक पद की शपथ ली हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि विपक्ष अपने सकारात्मक रवैये के साथ विधानसभा की कार्रवाई में सहयोग प्रदान करेंगा और बेहतर योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में भारतीय जनता पार्टी का सहयोग करेगा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *