FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

CG NEWS : आपातकाल में जल्द मिलेगी मदद, डायल 100/112 के लिए 400 नए वाहनों की खरीदी को मिली मंजूरी…

रायपुर : आने वाले समय में आपातकालीन स्थिति में पुलिस की मदद के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. डायल 100/112 सेवा के लिए पुलिस को 400 नए वाहन खरीदी के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में वित्त विभाग ने 33 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है. इन वाहनों को प्रदेश के सभी 33 जिलों में भेजा जाएगा.

CG NEWS : आपातकाल में जल्द मिलेगी मदद, डायल 100/112 के लिए 400 नए वाहनों की खरीदी को मिली मंजूरी…

वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ में इस योजना को 11 जिलों में लागू किया गया था. इसके लिए 252 वाहनों का क्रय किया गया था. वर्ष 2018 में क्रय किए गए अधिकांश वाहनों ने अपना माइलेज पूरा कर लिया है, और कुछ वाहन इसे आगामी कुछ महीने में पूर्ण कर लेंगे. ऐसे में इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए तथा सभी जिलों में संचालित करने नवीन वाहनों की आवश्यकता थी. जेम की वेबसाइट पर वाहनों की उपलब्धता एवं दरों के आधार पर शासन द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुरूप केंद्रीय क्रय समिति के निर्णय उपरांत में जेम में आनलाइन प्रदाय आदेश के माध्यम से वाहनों का क्रय होगा.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *