1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

CG CRIME NEWS : जेल से घर पहुंचे पति ने किया पत्नी का मर्डर, गिरफ्तार

रायगढ़ : थाना प्रभारी चक्रधरनगर को सम्बलपुरी से गांव के कोसाबाडी पीछे जंगल के पगडंडी में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना देते हुए थाना प्रभारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। यहां गांव की शारदा खडिया पति कीर्तन खडिया उम्र 35 वर्ष का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शारदा और उसके पति कीर्तन खडिया के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद होता रहता था। विवाद बढ़ा तो कीर्तन खडिया अपने पास रखे लोहे के फावड़े से शारदा खडिया के सिर में मारकर उसकी हत्या कर दी और यहां से भाग गया है। चक्रधरनगर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
इसके बाद शिकायतकर्ता निराकार रठिया की रिपोर्ट पर आरोपी कीर्तन खडिया पर हत्या का अपराध दर्ज किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कीर्तन खडिया चोरी के मामले में जेल में था। करीब दो माह पहले ही बाहर आया है। गांव आने के बाद से कीर्तन उसकी पत्नी पर चरित्र शंका कर आए दिन झगड़ा और विवाद करता रहता था। आरोपी ने कबूला जुर्म पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। उसके मेमोरेंडम पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का फवड़ा, घटना समय पहने कपड़े (खून लगे) तथा घटनास्थल के पास से महत्वपूर्ण साक्ष्य को सुरक्षित जब्त किया गया है। आरोपी कीर्तन खडिया पिता जयमंगल खडिया (31) सम्बलपुरी थाना चक्रधरनगर को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *