CG Budget Session 2026 : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की तारीख तय, 23 फरवरी से 20 मार्च तक 15 बैठकों में गूंजेगा सदन
23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में वित्तीय मुद्दों, सरकारी योजनाओं और नीतिगत फैसलों पर होंगी कुल 15 अहम बैठकें

• छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू
• सत्र 20 मार्च तक चलेगा
• कुल 15 बैठकें होंगी
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी बजट सत्र की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सत्र की शुरुआत 23 फरवरी से होगी, जो 20 मार्च तक चलेगा। पूरे सत्र के दौरान सदन की कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं, जिनमें बजट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत
सत्र के पहले दिन, यानी 23 फरवरी को राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा. राज्यपाल के संबोधन के साथ ही सदन की कार्यवाही की विधिवत शुरुआत होगी, जिसमें सरकार की आगामी योजनाओं और उपलब्धियों का खाका पेश किया जाएगा.
बजट सत्र होने के नाते इस दौरान राज्य सरकार के वित्तीय लेखा-जोखा पर विस्तार से चर्चा होगी. इसके अलावा जनहित से जुड़े मुद्दों, नए विधेयकों और अनुपूरक बजट को लेकर भी सदन में तीखी बहस होने की संभावना है. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही इस महत्वपूर्ण सत्र के लिए अपनी-अपनी रणनीतियां तैयार करने में जुट गए हैं.
CG में चोरों का खेल – 2 करोड़ का रेलवे सामान चोरी, पटरी और हैवी मशीनरी भी ले गए













































