AAj Tak Ki khabarChhattisgarhTaza Khabar
CG BREAKINB : खाई में गिरी मजदूरों से भरी पिकअप, 15 मजदूरों की मौत, वाहन में 25 लोग थे सवार
![](https://inn24news.in/wp-content/uploads/2024/05/20_05_2024-kawardha_news1_2024520_153242-780x470.jpg)
कवर्धा : कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पिकअप के खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई। पिकअप में 25 लोग सवार थे। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि पिकअप सवार मजदूर तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे। घटना बाहपानी ग्राम के पास हुई। पुलिस की टीम अभी घटनास्थल पर पहुंची है। कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव के अनुसार घटना में 14 महिलाओं सहित एक पुरुष की मृत्यु हुई है, वहीं 8 अन्य घायलों को अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।
कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई है। सभी तेंदूपत्ता तोड़कर जंगल से घर वापस लौट रहे थे।