CG -विधानसभा सत्र : विधायक धर्मजीत सिंह ने सदन में उठाया अचानकमार टाइगर रिजर्व से जुड़ा मुद्दा….वन मंत्री अकबर ने कहा…. पढ़े पूरी खबर

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। विधायक धर्मजीत सिंह ने सदन में अचानकमार टाइगर रिजर्व से जुड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने वन मंत्री मोहम्मद अकबर से पूछा सवाल क्या यह सत्य है मुंगेली जिले के अंतर्गत अचानकमार टाइगर रिजर्व अवस्थित है? टाइगर रिजर्व के लिए प्रवेश द्वार खुड़िया में खोला जाना प्रस्तावित है।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने जवाब दिया, अचानकमार टाइगर रिजर्व बिलासपुर और मुंगेली जिले अंतर्गत अवस्थित है। विभाग में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है| विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की आड़ लेकर अधिकारी टाइगर रिजर्व में दमन कर रहे हैं। गेट खोलने से बिलासपुर के लोगों को जाने में आसानी होगी। वहां पर गेट खोल देने से दिक्कत क्या है? कायदा कानून की आड़ लेकर मत बचिए|। मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा, मैं इसका परीक्षण करवा लूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *