CG News: जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आई आग की चपेट में; गाड़ी मालिक गायब

डोंगरगढ़ : शनिवार तड़के डोंगरगढ़-मुरमुंदा रोड पर कार और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर के बाद आग लग गई। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। टक्कर के बाद कार में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग की चपेट में आने से स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद मौके पर दोनों वाहनों के जले हुए अवशेष बिखरे मिले।
डेब्यू मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज की जमकर धुनाई, अभिषेक-वैभव ने कूटा, नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए आ रहा था परिवार
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग गोंदिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि परिवार राजनांदगांव से डोंगरगढ़ की ओर आ रहा था। परिवार के मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन करने के बाद गोंदिया लौटने की बात सामने आई है।
हालांकि, कार में कितने लोग सवार थे और हादसे के बाद उनकी स्थिति क्या रही, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रारंभिक तौर पर कार और स्कूटी की भिड़ंत के बाद स्पार्किंग से आग लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
कार पर महाराष्ट्र का नंबर
हादसे में जली कार पर MH35KR5879 नंबर दिखाई देने की जानकारी सामने आई है। नंबर के आधार पर वाहन के महाराष्ट्र में पंजीकृत होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि वाहन के मालिक और पंजीयन से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि पुलिस या संबंधित विभाग की जांच के बाद ही होगी।
₹7 लाख लेकर जमीन दूसरे को बेच दी,कोरबा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को रतनपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार
स्कूटी मालिक को लेकर उठे सवाल
हादसे के बाद मौके पर मिली स्कूटी को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे तक स्कूटी का मालिक मौके पर सामने नहीं आया था। पुलिस अब स्कूटी के मालिक और हादसे के वक्त उसे कौन चला रहा था, इसकी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों वाहनों की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। वाहन की रफ्तार, सड़क की स्थिति और टक्कर के बाद आग लगने के कारण समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
फिलहाल हादसे में किसी की मौत या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और आगे मिलने वाली जानकारी के बाद ही दुर्घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।





