NATIONALभारत

Cabinet Secretariat Recruitment 2025: 250 पदों के लिए आवेदन शुरू, सैलरी 1 लाख 42 हजार तक

Cabinet Secretariat Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो कैबिनेट सेक्रेटेरिएट ने एक शानदार मौका दिया है. विभाग की ओर से कुल 250 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिजिक्स, केमेस्ट्री से लेकर इंजीनियरिंग के कई विषयों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि आवेदन ऑफलाइन मोड में करना होगा.

ChatGPT में जल्द आएगा ग्रुप चैट फीचर, यूजर्स कर सकेंगे एक साथ बातचीत

इस भर्ती में सबसे अधिक पद कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए निकाले गए हैं. इसके अलावा डेटा साइंस, एआई, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, मैकेनिकल और अन्य विषयों के उम्मीदवारों के लिए भी मौके हैं. कुल पदों का वितरण इस प्रकार है. कंप्यूटर साइंस और आईटी में 124, डेटा साइंस और एआई में 10, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन में 95, सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 4, जबकि फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स, स्टैटिस्टिक्स और जियोलॉजी में कुल 19 पद रखे गए हैं.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बीई या बीटेक की डिग्री या फिर एमएससी होना जरूरी है. साथ ही उम्मीदवार ने GATE 2023, 2024 या 2025 की परीक्षा दी होनी चाहिए.

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट पर आधारित होगी. उम्मीदवारों का चयन उनके GATE स्कोर और इंटरव्यू प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. यानी, यदि आपने GATE परीक्षा में अच्छा स्कोर किया है, तो आपके चयन की संभावना काफी बढ़ जाती है.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 30 साल तय की गई है. हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी, सरकारी कर्मचारी और पूर्व सैनिकों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.

Panic Attack : तलाक के झटके ने दिया सानिया मिर्जा को पैनिक अटैक, जानें कब बनती है ये स्थिति खतरनाक

चयनित उम्मीदवारों को 44,900 से लेकर 1,42,400 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा. इसके साथ ही उन्हें डीए, एचआरए, मेडिकल सुविधा, पेंशन और अन्य सरकारी लाभ भी दिए जाएंगे. यह न केवल एक स्थिर नौकरी है बल्कि करियर ग्रोथ के लिहाज से भी शानदार अवसर है.

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है. उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा. इसके बाद फॉर्म को प्रिंट कर लें और उसमें मांगी गई सभी जानकारियां ध्यान से भरें. आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेज लगाएं. सभी दस्तावेज सही भरने के बाद फॉर्म को Post Bag No. – 001, Lodhi Road Head Post Office, New Delhi – 110003 पर भेज दें.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026