BSF Head Constable Recruitment: 12वीं पास के लिए शानदार मौका, जाने योग्यता सहित अन्य बातें

सैना में शामिल होने का सपना रखने वाले उम्मीदवारों के लिए नौकरी का शानदार मौका सामने आया है। दरअसल सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कम्युनिकेशन सेट यूपी में हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर / रेडियो मैकेनिक) की भर्ती निकाली है।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 22 अप्रैल 2023 तक का इंतजार करना होगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

इन पदों पर वही उम्मीदवार आवेदन करने जिनकी रूची व योग्यता दोनों हो इन पदों के लिए। ध्यान रहे कि आवेदन 12 मई 2023 तक होंगे। बीएसएफ एचसी रेडियो ऑपरेटर और रेडियो मैकेनिक परीक्षा 2023 के लिए अधिक जानकारी के लिए जारी किया विज्ञापन देख सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तार से जानकारी के लिए उम्मीदवार पूरी खबर आगे पढ़ सकते हैं।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीसीएम (भौतिकी / रसायन विज्ञान / गणित) में कुल 60% अंकों के साथ भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड में 10 + 2 इंटरमीडिएट परीक्षा या आईटीआई प्रमाणपत्र के साथ कक्षा 10 वीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए जारी हुआ विज्ञापन देख सकते हैं।

इन पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन तभी पूरी माना जाएगा, जब उम्मीदवार आवेदन फीस जमा कर देंगे। सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारो के लिए आवेदन फीस 100 रुपये है, वहीं एससी / एसटी / पीएच सहित महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है। आवेदन फीस ऑनलाइन व ई चलान द्वारा भरी जा सकते हैं।

इन पदों पर निकली है भर्ती

  • हेड कांस्टेबल एचसी रेडियो ऑपरेटर आरओः 217
  • हेड कांस्टेबल एचसी रेडियो मैकेनिक आरएमः 30
  • इन पदों पर चयम परीक्षा द्वारा किया जाएगा। परीक्षा के बाद चयन बोर्ड आगे की चयन प्रक्रियाओं को आयोजित करवाएगा।

 

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *