BREAKING : रायपुर सभास्‍थल पहुंचे पीएम मोदी, 7600 करोड़ की 10 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के विमान से सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी हेलीकाप्टर से सभास्थल पहुंचे। एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्‍यमंत्री रमन सिंह ने प्रधानमंत्री का स्‍वगात किया।

पीएम मोदी छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के साथ छ्त्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पीएम मोदी के कार्यक्रम में पांच केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ-साथ पांच केंद्रीय मंत्री शामिल हो रहे। प्रधानमंत्री मोदी के रायपुर प्रवास को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री मोदी की छत्तीसगढ़ यात्रा की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *