Chhattisgarhछत्तीसगढ

Korba News: ईंट पर खून के निशान, घर के दरवाजे मिले खुले; महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश

Korba News: कटघोरा थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के सामने किराए के मकान में एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घर के पीछे बाड़ी में उसकी लाश पाई गई है। जहां ग्रामीणों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल कटघोरा थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। जहां आगे की जांच कार्यवाही जारी है। बताया जा रहा है मृतिका का नाम लता बाई है. जो एतमानगर डूमरमुडा निवासी है।

Chhattisgarh News: ग्रामीण को फांसी देने वाले नक्सली गिरफ्तार, ले गए थे अपहरण कर

मृतिका लता कटघोरा थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के सामने किराए के मकान पर अकेले रहती थी। जहां मजदूरी का काम कर जीवन यापन कर रही थी। मृतका किराए के मकान से कुछ ही दूरी पर निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम कर रही थी।

सोमवार की सुबह जब लोग उसके घर के पास से गुजर रहे थे। तब लोगों की नजर उसे पर पड़ी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि घर के दरवाजे खुले हुए मिले। वहीं घर की चौखट और घटनास्थल के पास ईंट में खून के निशान पाये गए है। इन सबसे मामला और भी संबंधित लग रहा है।

CG Crime News: बिरयानी खाने के बाद गुंडागर्दी, संचालक ने पैसे मांगे तो तीन युवकों ने पीटा

फिलहाल, कटघोरा पुलिस आगे के जांच कार्यवाही जुट गई है। पहचान कराने के बाद उसके परिजनों को इसकी सूचना दी जा रही है। जहां बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उसकी मौत कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई होगी। यह भी जांच का विषय है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026