FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

चैत्र नवरात्रि पर श्रद्धालुओं को बड़ी राहत – डोंगरगढ़ में एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का होगा का स्टॉपेज

रायपुर : माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्रि मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष रेल व्यवस्थाएं करने का फैसला किया है। यह मेला 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

अवैध अफीम खेती पर प्रशासन की सख्ती! 58 पटवारियों का एकसाथ तबादला, पूरी लिस्ट देखें

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों के अस्थायी ठहराव, कुछ ट्रेनों के मार्ग विस्तार और एक विशेष मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने की घोषणा की है। हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। जानकारी के मुताबिक 68742/68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन को अस्थायी रूप से रायपुर तक बढ़ाया जाएगा। वहीं 68729/68730 रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर का विस्तार गोंदिया तक किया जा रहा है।

CG Weather Update : अचानक बदला मौसम, आज प्रदेश के कई इलाकों में बिजली गिरने और बारिश की संभावना

इसके अलावा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 06886/06885 डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार नवरात्रि मेले के दौरान कुछ दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों का डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव भी दिया जाएगा, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में आसानी हो सके। इन व्यवस्थाओं से नवरात्रि के दौरान यात्रा करने वाले भक्तों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026