Chhattisgarh

Big Breaking : रामबोड़ स्थित बासुदेव प्लांट में बड़ा हादसा , गर्म डस्ट में गिरे दो मजदूर, गंभीर हालत में किया गया सिम्स अस्पताल में भर्ती

मुंगेली , मुंगेली जिले के रामबोड़ क्षेत्र में स्थित बासुदेव स्पंज आयरन प्लांट में रविवार को मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। प्लांट के फिटर पंकज निषाद और ठेकेदार संजय सिंह ऊंचाई पर कार्य करते समय संतुलन खो बैठे और गर्म डस्ट में गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तत्काल बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय दोनों मजदूर शेड की ऊपरी संरचना पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक फिसलन या संतुलन बिगड़ने से वे सीधे नीचे गर्म डस्ट में गिर पड़े, जिससे उनके शरीर का अधिकांश भाग झुलस गया। प्लांट में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

इस दुर्घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मजदूर संगठनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्लांट प्रबंधन ने सुरक्षा उपकरणों की गंभीर उपेक्षा की। न तो मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट उपलब्ध कराई गई थी और न ही गर्म डस्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्र में काम करने के लिए कोई सुरक्षात्मक पोशाक दी गई थी।घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। मजदूर संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। वहीं स्थानीय प्रशासन और श्रम विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

 

फिलहाल दोनों मजदूर सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उपचाराधीन हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।यह हादसा औद्योगिक लापरवाही का प्रतीक बन गया है, जो कार्यस्थलों पर श्रमिक सुरक्षा की अनदेखी के खतरनाक नतीजे दिखाता है।

Suyash Pandey Bureau Mungeli

Political Correspondent Suyash Pandey is a political correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: sudheshpandey999@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026