BIG BREAKING/कोरबा और कटघोरा में भाजपा की हुई जीत,रामपुर में कांग्रेस जीती, पाली-तानाखार में कांग्रेस और गोंगपा के बीच कांटे की टक्कर…. प्रदेश में बन रही भाजपा की सरकार…..
ओम गवेल
कोरबा – छत्तीसगढ में भूपेश के भरोसे के सामने मोदी की गारंटी भारी पड़ गई। भाजपा ५ साल बाद फिर से सरकार बनाने जा रही है। स्थितियां लगभग साफ हो चुकी है केवल औपचारिकताएं मात्रा शेष रह गई हैं। प्रदेश की ९० विधानसभा में लगभग ५५ सीट पर बढ़त बनी हुई है। वहीं कोरबा जिले में चारों विधानसभाओं की स्थिति लगभग साफ दिखाई दे रही हैं यहां कोरबा विधानसभा से लखन लाल देवांगन ने कांग्रेस प्रत्याशी जय सिंह अग्रवाल को 25000 से अधिक वोटो से हरा दिया हैं, बात करें कटघोरा विधानसभा की तो यहां भी कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर को भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल ने १६९०० वोटो से हरा दिया है। वहीं पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता रामपुर विधानसभा से चुनाव हार गए हैं, उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह राठिया ने २२८५८ वोटो से परास्त कर दिया हैं।बात करें पाली तानाखार विधानसभा की तो यहां पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और कांग्रेस में बड़ी टक्कर देखने को फिलहाल कांग्रेस की दुलेशवरी सिदार तिलेश्वर हीरा सिंह मरकाम से ३००० वोटो से आगे चल रही है।

BIG BREAKING/कोरबा और कटघोरा में भाजपा की हुई जीत,रामपुर में कांग्रेस जीती, पाली-तानाखार में कांग्रेस और गोंगपा के बीच कांटे की टक्कर…. प्रदेश में बन रही भाजपा की सरकार…..


































