FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

BIG BREAKING: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने जारी की CWC की सूची, CG से ताम्रध्वज साहू को जिम्मेदारी, देखिए लंबी लिस्ट

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी है. जारी सूची में 39 नेताओं का नाम शामिल किया गया है. छत्तीसगढ़ से कांग्रेस कमेटी ने नई कार्यसमिति में मंत्री ताम्रध्वज साहू को शामिल किया गया है. वहीं सांसद फूलो देवी नेताम को पर्मानेंट इनवाइटिस के रूप में शामिल किया गया है. इसके अलावा 32 स्थाई आमंत्रित सदस्य, 9 विशेष आमंत्रित सदस्य , यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के अध्यक्षों को भी जगह दी गई है.

बता दें कि, कार्यसमिति में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया गया था. इसमें सदस्‍यों की संख्‍या बढ़ाकर 35 करने की संभावना जताई गई थी. हालांकि, अब इस नई कार्यसमिति में 39 लोगों को शामिल किया गया है.

इन नेताओं को किया गया शामिल

सीडब्ल्यूसी में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, आनंद शर्मा, समेत कुल 39 नेता शामिल हैं.

कांग्रेस की वर्किंग कमेटी में सचिन पायलट, शशि थरूर, अशोक चव्हाण, दीपक बावरिया के रूप में नए नाम सामने आए हैं. गौरव गोगोई, नासिर हुसैन, दीपा दास मुंशी को भी सीडब्ल्यूसी में शामिल किया गया है. विशेष आमंत्रित सदस्यों में पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत और अलका लांबा शामिल हैं.

देखें सूची-

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *