FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

Bhilai News: पति और बच्‍चे को छोड़ गैर मर्द संग रहने लगी विवाहिता, ससुराल पहुंचा तो पत्‍नी को आया गुस्‍सा और ले ली जान

छत्‍तीसगढ़ में भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र के स्टेशन मरोदा में गुरुवार की रात को एक युवक की हत्या की घटना हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक की पत्नी उसे और अपने चार साल के बच्चे को छोड़कर किसी दूसरे व्यक्ति को पति बनाकर रहने लगी थी। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी व ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात को भी उनके बीच में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जहां पर उसकी पत्नी व ससुर ने उसकी डंडे से बेदम पिटाई की थी। कुछ देर बाद सड़क किनारे उसकी लाश मिली थी। पुलिस ने आरोपित पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शंकर पारा स्टेशन मरोदा निवासी अभिषेक नायक (21) के रूप में की गई है। इंद्रा चौक स्टेशन मरोदा निवासी गुमान साहू की बेटी कविता साहू से उसकी शादी हुई थी। दोनों का एक चार साल का बेटा भी है। कविता कुछ दिन पहले अपने पहले पति अभिषेक नायक और चार साल के बेटे को छोड़कर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ पति पत्नी की तरह रह रही थी।

इसी के चलते अभिषेक का अपनी पत्नी व ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। गुरुवार को अभिषेक इसे लेकर बात करने के लिए अपने ससुराल गया था। वहां पर उसकी पत्नी कविता साहू और ससुर गुमान साहू ने उसकी डंडे से जमकर पिटाई की थी। जांच में यह बात भी सामने आई है कि कविता के अलावा उसके दूसरे पति ने भी उसकी पिटाई की थी।
इसके बाद देर रात को उसके मौत की खबर मिली। देर रात तक घर न लौटने पर अभिषेक के घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की तो इंद्रा चौक के पास सड़क किनारे वो मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद नेवई पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवाया है। वहीं उसकी पत्नी कविता साहू (23) और ससुर गुमान साहू (49) को गिरफ्तार कर लिया है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *