FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

बांकी मोंगरा नगर पालिका में ज्योत्सना टोप्पो बनी सीएमओ,इन 8 वार्डो को मिलाकर बनाया गया है नया नगर पालिका…

कोरबाछत्तीसगढ़ राज्य शासन ने बांकीमोंगरा को नगर पालिका बनाने के लिए तीन महीने पहले अधिसूचना जारी की थी, लेकिन सीएमओ और कर्मचारियों की पदस्थापना नहीं की। 6 अक्टूबर को सीएमओ के पद पर ज्योत्सना टोप्पो की पदस्थापना की गई है। उन्होंने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। बांकीमोंगरा जोन कार्यालय ही अभी नगर पालिका का दफ्तर होगा। जब तक दस्तावेज का हस्तांतरण नहीं हो जाता, तब तक पूरी तरह नगर पालिका अस्तित्व में नहीं आएगा। चुनाव आचार संहिता के कारण अभी यह संभव नहीं है। जो 8 वार्ड नगर पालिका में शामिल होंगे, वे कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। बाकी 59 वार्ड नगर निगम कोरबा में ही रहेगा। पहली बार कोरबा नगर निगम से 8 वार्ड अलग होंगे। कर्मचारियों की पदस्थापना नहीं की गई है।नगर निगम के 67 में से 8 वाडों को अलग कर बनाया गया नगर पालिका बाकीमोंगरा चुनाव आचार संहिता के फेर में फंस गया है। राज्य शासन ने ज्योत्सना टोप्पो को सीएमओ बनाया है, लेकिन अभी तक दस्तावेज हस्तांतरण नहीं होने से निगम से ही उसका संचालन होगा। कर्मचारी भी पहले की तरह काम करते रहेंगे। दो महीने बाद ही नगर पालिका पूरी तरह अस्तित्व में आएगा। इन वार्डो को पालिका क्षेत्र में किया शामिल – नगर निगम के वार्ड क्रमांक 60 गेवरा, वार्ड क्रमांक 61 आदर्श नगर, वार्ड क्रमांक 62 नराईबोध, वार्ड क्रमांक 63 मोंगरा, वार्ड क्रमांक 64 घुड़देवा, वार्ड क्रमांक 65 बाकीमोंगरा क्रमांक 1, वार्ड क्रमांक 66 बाकीमोंगरा क्रमांक 2, वार्ड क्रमांक 67 गजरा शामिल हैं। बाकीमोंगरा जोन में शामिल वार्ड को ही अलग किया गया है। इसके पहले निगम में कुसमुंडा क्षेत्र के लिए सर्वमंगला नगर जोन बना दिया था।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *