FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

जनपद कार्यालय का बाबू गिरफ्तार: मंत्री-विधायक को गाली देने पर BJP नेता ने की शिकायत

बलरामपुर: मंत्री रामविचार नेताम और विधायक उदेश्वरी पैकरा को अपशब्द कहना राजपुर जनपद कार्यालय में पदस्थ बाबू को भारी पड़ गया. बाबू का ऑडियो वायरल होने पर भाजपा विधायकों की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर बाबू संतोष मिश्रा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विधायक लापता! किसानों ने लगाए पोस्टर – ढूंढने पर इनाम की घोषणा

राजपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगवशी यादव ने पार्टी कार्यकर्ता संजय सिंह, शिवनाथ जायसवाल, प्रवीण अग्रवाल, विनय भगत, मुकेश कश्यप, जितेन्द्र जायसवाल, विवेक जायसवाल एवं दीपक मित्तल राजपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई. शिकायतकर्ताओं ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल के वाट्सएप से उसे ऑडियो मैसेज आया.

कांग्रेस की चेतावनी: 22 जुलाई को छत्तीसगढ़ में आर्थिक नाकेबंदी, चैतन्य की गिरफ्तारी का विरोध तेज

ऑडियों के बारे में बताया गया कि राजपुर जनपद कार्यलय में पदस्थ सहायक ग्रेड – 03 संतोष मिश्रा ने सार्वजनिक स्थान पर मंत्री रामविचार नेताम और सामरी विधायक उधेश्वरी पैकरा को जातिगत अश्लील गाली-गलौच करते हुए कई वाट्सएप ग्रुप में प्रसारित कर अपमानित व बदनाम किया जा रहा है. इस ऑडियो को सुनने के बाद पार्टी कार्यकर्ता नाराज हैं, जिस पर संतोष मिश्रा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए आवेदन पेश किया.

CG News: कोचिंग एकेडमी चलाने वाला पति निकला हैवान, पत्नी का चेहरा गर्म पानी में डुबोया, चिमटे से जलाया

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) की धारा 3(1) (द), 3 (1) (घ), 3 (2) (va) और भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 की धारा 352, 356(2) के तहत मामला दर्ज कर बाबू संतोष मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026