आनंद गोयल : 800 करोड़ पौधों के रोपड़ का ऐतिहासिक संकल्प, ट्रीवार्ड एक बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर.. मिशन “वन ट्री फॉर एवरी ह्यूमन”

कोरबा : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़े चुनौतीभरे लक्ष्य का ऐतिहासिक संकल्प ट्री वार्ड संस्था द्वारा लिया गया है। ट्री वार्ड द्वारा 800 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण की रूपरेखा भी तैयार की गई है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी संस्था ने इतने बड़े लक्ष्य को चुनौती दी है। ट्री वार्ड संस्था का प्रमुख उद्देश्य है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाए। पौधारोपण की शुरूआत ट्री वार्ड संस्था द्वारा हाल ही में 5 नवंबर को छोटे रूप में की गई। जिले के टीपी नगर स्थित अशोक वाटिका उद्यान में पौधारोेपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अशोक वाटिका में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही 800 करोड़ पौधों के रोपड़ का ऐतिहासिक संकल्प भी लिया गया।

ट्री वार्ड के संस्थापक पर्यावरणविद श्री आनंद गोयल ने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण का पर्यावरण पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। इसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। पेड़-पौधों से ही हमें ऑक्सीजन मिलता है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। ट्री वार्ड संस्था द्वारा सोशल मिडिया के माध्यम से लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने की योजना भी बनाई गई है। इस लक्ष्य के साथ ट्री वार्ड एक बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर हो रहा है। आगामी दिनों में इस पर पर्यावरणविदों के साथ विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में विजय राम, संजीप गुप्ता, निखिल राखोंडे, विजेंद्र कुमार धीरज, वासुदेव यादव, प्रमोद चौहान, अमित शाह, पूजा लांबा, ज्योति धीरज, गनेश महंत सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे |

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *