FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

Airtel के 37 करोड़ यूजर्स की मौज, कंपनी ने पहली बार लॉन्च किया Free Netflix वाला प्लान

Airtel के 37 करोड़ यूजर्स की मौज, कंपनी ने पहली बार लॉन्च किया Free Netflix वाला प्लान

Airtel के 37 करोड़ यूजर्स की मौज, कंपनी ने पहली बार लॉन्च किया Free Netflix वाला प्लान अगर आप एयरटेल के ग्राहक है तो आपके लिए गुड न्यूज है। एयरटेल ने अब ऐसे यूजर्स की मौज कर दी है जो ओटीटी स्ट्रीमिंग करना पसंद करते हैं और जिन्हें नई नई मूवीज देखना पसंद है। दरअसल अब एयरटेल ने अपने 37 करोड़ से अधिक यूजर्स के लिए पहली बार एक ऐसा प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जिसमें फ्री में नेटफ्लिक्स ऑफर किया जा रहा है। यानी अब एयरटेल ग्राहकों को नेटफ्लिक्स के लिए अलग से पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आपको बता दें कि अभी तक कंपनी के पास कोई भी ऐसा प्रीपेड प्लान मौजूद नहीं था जिसमें नेटफ्लिक्स का फायदा मिले। यह पहला प्रीपेड प्लान है जिसमें ओटीटी सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। हालांकि एयरटेल के पास पोस्टपेड ब्रॉडबैंड सेक्शन में कुछ ऐसे प्लान्स हैं जिनमें ओटीटी स्ट्रीमिंग का फायदा मिलता है।

Airtel के 37 करोड़ यूजर्स की मौज, कंपनी ने पहली बार लॉन्च किया Free Netflix वाला प्लान

प्रीपेड प्लान में नेटफ्लिक्स का फायदा

एयरटेल का यह नया नेटफ्लिक्स वाला प्लान लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। ऐसे में यह उन यूजर्स के लिए डबल फायदेमंद होने वाला है जो फ्री कॉलिंग, लंबी वैलिडिटी और OTT का सब्सक्रिप्शन चाहते हैं। आइए आपको इस नए प्लान की डिटेल जानकारी देते हैं।

एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए 1499 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। यह एक प्रीपेड प्लान होगा। अपने इस प्लान से एयरटेल दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर देने वाली है क्योंकि इसमें कई धांसू ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस प्लान में डेली 3GB डेटा मिलता है। इसी के साथ इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।

ग्राहकों को मिलेंगे ये बेनेफिट्स

अगर इसके एडिशनल बेनेफिट्स की बात करें तो कंपनी ग्राहकों को इसमें नेटफ्लिक्स का भी प्लान दे रही है। हालांकि यह सब्सक्रिप्शन मोबाइल के लिए होगा। इसके साथ ही इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस मिलता है। आपको इसमें मुफ्त हैलो ट्यून्स, विंक म्यूजिक जैसे कई फायदे मिलते हैं।

Airtel के 37 करोड़ यूजर्स की मौज, कंपनी ने पहली बार लॉन्च किया Free Netflix वाला प्लान

Also Read:- Nissan X-Trail: सबसे सस्ती और क्लासिकल डिज़ाइन के साथ आ रही है यह SUV, झमाझम फीचर्स और चमचमाते लुक के साथ जीतेगी सबका दिल
Also Read:- Realme 11 Pro+ 5G: DSLR को मसल देगा Realme का धांसू स्मार्टफोन, चकाचक कैमरा क्वालिटी के साथ पावरफुल बैटरी

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *