FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

Airtel के ऑफर ने उड़ाई नींद, जी भरकर यूज करें 5G डेटा, नहीं लगेगा एक भी रुपया

एयरटेल अब तक पूरे देश में 3000 से ज्यादा शहरों और कस्बों में अपनी 5G सर्विस को पहुंचा चुकी है। 5G सर्विस को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके इसके लिए कंपनी अपने ग्राहकों को हर दिन नए नए रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रही है। अब एयरटेल ने अपने ग्राहकों को एक तगड़ा ऑफर दिया है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर किया जा रहा है। इस ऑफर की सबसे खास बात यह है कि 5G डेटा के लिए आपको एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा।

अगर आप एयरटेल के यूजर हैं और आपके पास एक 5G स्मार्टफोन है तो आप आराम से बिना किसी खर्च के Airtel 5G Plus की इस सर्विस का लाभ ले सकते हैं। हालांकि इसका लाभ लेने के लिए आपको कुछ शर्ते माननी पड़ेंगी। फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा यूज करने के लिए आपके पास 239 या फिर इससे ज्यादा का रिचार्ज प्लान होना ही चाहिए। इसके साथ ही आपके पास Airtel Thanks ऐप पर भी जाना होगा।

  1. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे फ्री में Airtel 5G Plus डेटा का उपयोग कर सकते हैं।
  2. अनलिमिटेड Airtel 5G Plus डेटा के लिए आपको सबसे पहले यह कंफर्म करना होगा कि आपके पास 239 रुपये का या फिर इससे ज्यादा का प्लान है।
  3. अब आपको अपने फोन में Airtel Thanks App पर जाना होगा।
  4. अगर आपने इस ऐप को अभी तक इंस्टाल नहीं किया है तो आप Google Play Store में जाकर इसे डाउनलोड कर लीजिए।
  5. अब आप ऐप पर जाएंगे तो आपको होम पेज पर एक बैनर दिखाई देगा। बैनर में आपको क्लेम योर अनलिमिटेड 5G डेटा लिखा मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
  6. डेटा के लिए सबमिट करने के बाद आपके पास एक कंफर्मेशन मैसेज कंपनी की तरफ से आएगा। You have successfully claimed your unlimited 5G data offer
  7. अब आप आसानी से बिना की समस्या के अनिलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *