FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

अरबाज खान की दोबारा शादी के बाद सलमान खान ने मलाइका अरोड़ा को क्रिसमस पर भेजा ये खास तोहफा

अरबाज खान की दोबारा शादी के बाद सलमान खान ने मलाइका अरोड़ा को क्रिसमस पर भेजा ये खास तोहफा

सलमान खान  के घर में इस समय खुशियों का माहौल है. सलमान के बड़े भाई अरबाज खान ने हाल ही में दूसरी शादी की है. अरबाज ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की है. अरबाज की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से की थी. मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है. मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है फिर भी दोनों अपने बेटे के लिए हमेशा साथ में नजर आते हैं. अरबाज की दूसरी शादी के बाद भी सलमान मलाइका को खान खानदान का हिस्सा मानते हैं और उन्होंने ये प्रूव भी कर दिया है. क्रिसमस के मौके पर सलमान ने मलाइका को गिफ्ट भेजा है.

क्रिसमस के मौके पर सलमान ने मलाइका को स्पेशल गिफ्ट भेजा था. जिसकी तस्वीर मलाइका ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. गिफ्ट के साथ सलमान ने मलाइका के लिए स्पेशल नोट भी भेजा था. जिसे देखकर कहा जा सकता है कि मल्ला आज भी खान फैमिली के साथ कनेक्टिड हैं.

मलाइका ने शेयर किया पोस्ट
स्पेशल पोस्ट में लिखा था- आपको क्रिसमस और नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं. आपकी अटूट दोस्ती और सपोर्ट के लिए हमारी सराहना के प्रतीक के रूप में, हमने ये छोटा सा हैंपर तैयार किया है. यह आपके चेहरे पर मुस्कान लाए, ठीक वैसे ही आपकी मौजूदगी हमे रोशन करती है.

बता दें अरबाज खान की दूसरी शादी के बाद से मलाइका अरोड़ा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. अरबाज और शूरा की शादी में मलाइका शामिल नहीं हुई थीं लेकिन उन्होंने अपने बेटे अरहान खान को भेजा था. अरहान अपने पिता की शादी में शामिल हुए थे. वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें अरहान भी नजर आ रहे हैं.

अरबाज और शूरा की शादी अर्पिता खान के घर हुई थी. इस शादी में फैमिली और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *