हत्या से 1 मिनट पहले अतीक से मिलने आया था अनजान शख्स, फिर माफिया ने देख किया कुछ ऐसा इशारा

माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अतीक अहमद कॉल्विन हॉस्पिटल की गेट पर पुलिस की गाड़ी से उतरते ही इशारा करता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि हत्या से ठीक पहले कॉल्विन अस्पताल के गेट पर अतीक अहमद से मिलने के लिए कोई अनजान व्यक्ति आया था, जिसको देखकर अतीक ने अपना सिर हिलाया था.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अंजान व्यक्ति अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को उनके मर्डर प्लानिंग की सूचना देने अस्पताल पहुंचा था. हत्या से एक मिनट पहले का वीडियो सामने आया है, जिसमें गाड़ी से उतरते ही अतीक अहमद ने अनजान व्यक्ति को देखकर अपना सिर हिलाया था. उसको देखकर अतीक अहमद पल भर के लिए ठहर गया था. हालांकि, अब तक साफ नहीं हो पाया है कि वो अंजान व्यक्ति कौन था, जिसे देखकर अतीक ने सर हिलाकर इशारा किया था.

बता दें कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद शनिवार को प्रयागराज में उस समय गोलीबारी हुई, जब पुलिस दोनों का मेडिकल टेस्ट कराने के लिए कॉल्विन हॉस्पिटल पहुंची थी. इस दौरान रिपोर्टर की भेष में पहुंचे हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर अतीक और अशरफ को मौत के घाट उतार दिया.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *