1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

दो DSP समेत 12 पुलिसकर्मियों ने दिया ‘ऑपरेशन असद’ को अंजाम, बनाई गई थी ऐसी रणनीति कि भाग न पाए माफिया

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को यूपी एसटीएफ की टीम ने झांसी में मार गिराया है। उसके अलावा एक और बदमाश गुलाम को भी पुलिस ने ढेर कर दिया है। इस ऑपरेशन को यूपी एसटीएफ ने अंजाम दिया है। इस पूरे ऑपरेशन को डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। इस मुठभेड़ में 12 पुलिसकर्मी शामिल थे। इसमें 2 डिप्टी एसपी और 2 इंस्पेक्टर भी शामिल थे।

एसटीएफ ने दोनों की घेराबंदी के लिए ऐसी रणनीति बनाई थी कि ये दोनों भाग नहीं सके। दोनों पर 5 लाख रुपये का इनाम था और ये उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे। इन लोगों की घेराबंदी हुई तो असद और गुलाम फायरिंग करने लगे। इस पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों मारे गए। दोनों ही बाइक पर सवार थे।

बता दें कि गुड्डू मुस्लिम अतीक अहमद का एक रिमोट ट्रिगर है जो अचूक है। वैसे गुड्डू मुस्लिम को जरायम की दुनिया में हथछूट बमबाज के रूप में जानते हैं। बाइक पर चलते-चलते बम बांधना, टारगेट पर फेंकना इसके बायें हाथ का काम है। करीब दो दशक से गुड्डू मुस्लिम अतीक अहमद के साथ है। कदकाठी के साथ ही अतीक गैंग में उसका कद भी बढ़ता गया।

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को यूपी एसटीएफ की टीम ने झांसी में मार गिराया है। दोनों पर 5 लाख रुपये का इनाम था और ये उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे। इन लोगों की घेराबंदी हुई तो असद और गुलाम फायरिंग करने लगे। इस पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों मारे गए। दोनों ही बाइक पर सवार थे। यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास से विदेश में बने हथियार बरामद किए गए हैं।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *