FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

किशोर की हत्या कर बिजली टावर पर चढ़ा आरोपी, भीड़ ने पुलिस के सामने पीट-पीटकर मार डाला

पटना के पुनपुन में शनिवार को एक व्यक्ति ने 12 साल के बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। करीब 4 घंटे तक वह टावर पर रहा। भीड़ ने टावर पर चढ़े आरोपी को पत्थर मारे जिससे वह नीचे आ गिरा। तब लोगों ने पीट-पीटकर आरोपी को मार डाला। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने पुलिस को खदेड़ दिया। पुलिस पर पथराव भी हुआ। इसमें कई पुलिस वाले घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक मानसिक तौर पर विक्षिप्त था। आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

पटना ASP शुभम आर्या ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक बच्चे की गला काटकर हत्या की गई है। हम जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि गांव वालों ने टावर को घेर रखा था। आरोपी टावर पर चढ़ा हुआ था।

घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। इसमें कई पुलिस वालों को चोट आई है। पुलिस ने बचाव में एयर फायरिंग भी की।

बच्चा पुनपुन थाना क्षेत्र के अलाउद्दीनचक का रहने वाला बबन सिंह का 12 साल का बेटा गोलू कुमार है। घटनास्थल पर ASP, पालीगंज DSP समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। आरोपी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी हालांकि पुलिस ने जाम हटा दिया है। फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। घटना स्थल पर लोग अब भी आक्रोशित हैं।

पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी है। पटना से सिटी एसपी ईस्ट, सचिवालय ASP समेत कई और थानों की टीम पहुंची है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी शुक्रवार की शाम से ही वहां उत्पात मचा रहा था। कल शाम में भी उसने एक गाड़ी में घुसकर हंगामा किया था। उसका शीशा फोड़ दिया था। पुलिस को इसकी भी सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया।

भास्कर से बात करते हुए एक स्थानीय ने कहा कि आज घटना के वक्त गोलू को उसके पिता ने खेत में नील गाय भगाने भेजा था। वह खेत में बने केबिन में सो गया। इसी दौरान उस सिरफिरे ने कुदाल से मारकर उसका सिर काट दिया। वहां बगल में मकान बन रहा है।

हल्ला हुआ तो हमलोग दौड़े। भीड़ को देख वह भागकर टावर पर चढ़ गया। वह हाथ में हंसुआ-खुरपी लिए हुए था। फिर पुलिस आई लेकिन 3 घंटा तक वहीं खड़ी रही। लोगों ने फिर पत्थर फेंका तो वह ऊपर से कूद गया और मर गया।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *