दुनिया रंगीन दिखती है… गर्लफ्रेंड की जान लेकर प्रेमी ने एसपी के सामने खोले एक से बढ़कर एक राज

भिलाई: छत्तीसगढ़ में दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव अलग अंदाज में अपराधियों से जुर्ग कबूल करवाते हैं। दो दिन पहले पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। वह अपनी प्रेमिका की हत्या का आरोपी था। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी महेश यादव प्रतिबंधित दवा कोरेक्स का सेवन करता है। उसने सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की थी। एसपी अभिषेक पल्लव ने पूछताछ के दौरान उससे पूछा कि कोरेक्स क्यों पीते हो।

Home Loan @ 7.45%

इस पर आरोपी महेश यादव ने कहा कि इसे पीने के बाद दुनिया रंगीन दिखती है। भिलाई में कोरेक्स की बिक्री प्रतिबंध है। एसपी ने पूछा कि बिना डॉक्टर की पर्ची के ये दवा कैसे मिल जाता है। इसके बाद आरोपी महेश यादव ने कहा कि एक मेडिकल स्टोर से वह 100 रुपए में इस दवा को खरीदता है। इसके बाद सेवन करता है। इसके बाद एसपी ने मेडिकल स्टोर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

आरोपी महेश ने 30 मार्च को अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी थी। वह इस बात से नाराज था कि वह दूसरे लड़के से बात करती थी। महेश पूर्व में भी जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने गर्लफ्रेंड की हत्या की साजिश रची। इसके बाद उसने सब्जी काटने वाले चाकू खरीदा। उसी चाकू से आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। उसने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा था कि अगर तुम मेरी नहीं होगी तो तूझे किसी और का नहीं होने दूंगा।

वहीं, आरोपी को पूछताछ के दौरान अपने किए पर कोई अफसोस नहीं था। वह नशे के लिए कोरेक्स पीता था। उसने एसपी के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं, मृतक के साथ उसकी बहन भी थी जो वहां से जान बचाकर भाग निकली। मृतक लड़की नाबालिग थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गर्लफ्रेंड पर चाकू से सात से आठ वार किए थे। आरोपी ने गर्लफ्रेंड के पेट पर वार किए थे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *