FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

मोटरसाइकिल चोरो पर की जा रही लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही

मोटर साइकिल चोरी करने वाला शातिर चोर चढा पुलिस के हत्थे विशेष टीम एवं थाना बलौदा की संयुक्त कार्यवाही आरोपी के घर से चोरी की 02 मोटरसाइकिल किया गया जप्त आरोपी शिवकुमार कुम्हार भवराडीह थाना सीपत जिला बिलासपुर को दिनाँक 31.03.23 को भेजा गया न्यायिक रिमांड में

जांजगीर चाम्पा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद कंवर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम परसापाली थाना बाराद्वार दिनांक 23.03.2023 को अपने रिस्तेदार के यहां ग्राम रसौटा बलौदा आया था और अपने मो.सा. एच.एफ. डिलक्स क्र.सी.जी.11 ए.एच.9862 को देशी शराब दुकान के पास खडा किया था। प्रार्थी वापस आकर देखा तो उक्त मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 129/2023 धारा 379 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था
प्रार्थी पुरीराम कुर्रे उम्र 50 वर्ष निवासी बुडगहन दिनांक 28.03.2023 को अपने मो.सा. एच.एफ. डिलक्स क्र.सी.जी. 11 एफ.4551 से पैसा निकालने जिला सहकारी बैंक बलौदा आया था दोपहर करीबन 01ः00 बजे बैंक के सामने अपनी मो.सा. खडा कर पैसा निकालने बैक के अंदर चला गया था करीबन 1ः30 बजे वापस आकर देखा तो प्रार्थी का मो.सा. जहां पर खडी किया था वहां पर नही था कोई अज्ञात चोर मो.सा. को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 125/2023 धारा 379 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान उक्त मोटरसाइकिल को आरोपी शिवकुमार कुम्हार द्वारा चोरी करने की जानकारी प्राप्त होने पर आरोपी शिवकुमार कुम्हार को घेराबन्दी कर बलौदा बस स्टैण्ड से पकडा गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी शिवकुमार कुम्हार से चोरी किये हुये 02 मो.सा. एच.एफ. डिलक्स क्र. सी.जी. 11 ए.एच. 9862 एवं मो.सा. एचएफ डिलक्स क्र. सी.जी. 11 एफ.4551 को आरोपी के घर भवराडीह थाना सीपत से बरामद कर आरोपी शिवकुमार कुम्हार उम्र 47 वर्ष निवासी भौराडीह थाना सीपत जिला बिलासपुर को दिनांक 31.03.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कामिल हक, थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. गोपाल सतपथी, उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव ,सउनि कृष्णपाल सिंह कंवर प्र.आर. गजाधर पाटनवार , आर. जितेन्द्र कुर्रे , लखेश विष्वकर्मा , अहमद कुरैशी , साईबर सेल प्र.आर. मनोज तिग्गा राजकुमार चंद्रा , बलबीर सिह का सराहनीय योगदान रहा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *