नोट को दोबारा जरुर जांचे:बाजार में चल गए हैं 500, 200 और 100 रुपए के नकली नोट…20 हजार में खरीदे 50 हजार

राजधानी में फल का कारोबार करने वाले एक युवक से 18500 रुपए का नकली नोट मिला है। आरोपी सिविल लाइन इलाके में सामान खरीदने गया था, वहां उसने 500 रुपए का नकली नोट दिया। कारोबारी को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छापा मारकर युवक को पकड़ लिया। युवक की तलाशी के दौरान 500, 200 और 100 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए। आरोपी ने 7 हजार रुपए का नकली नोट बाजार में खपा दिया है। उनसे नकली नोट से सामान खरीदे हैं।

महासमुंद बसना निवासी भोजराम नायक (20) फल दुकान लगाता है। उसे कारोबार में काफी नुकसान हुआ। उसने फल दुकान लगाना बंद कर दिया। वह साथी के साथ बिहार चला गया। वहां उसे एक युवक मिला। उसने 20 हजार रुपए लेकर उसे 50 हजार रुपए का नकली नोट दिया। इसमें 500, 200 और 100 रुपए के नए नोट की कॉपी थी, जो असली नोट की तरह दिखाई देता है। उसे आसानी से पहचाना नहीं जा सकता। आरोपी नोट लेकर रायपुर आ गया। यहां नकली नोट से वह खरीदारी करने लगा।

उसने रायपुर के कुछ मार्केट में 7 हजार रुपए की खरीदारी की। वहां सामान लेकर नकली नोट से भुगतान कर दिया। वह कहीं नहीं पकड़ा गया, इसलिए उसे भरोसा हो गया कि वह नकली नोट को बाजार में चला सकता है। वह बुधवार को भी नकली नोट लेकर खरीदारी करने गया था। वहां उसने पांच सौ रुपए का नोट दिया, जो मशीन में फंस गया। उसकी जांच की गई तो वह नकली निकला। उसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

गांजा तस्करों को दिया नकली नोट
आरोपी ने दो तस्करों से गांजा खरीदा। उन्हें भी 5 हजार रुपए नकली नोट दिया है। पुलिस ने गांजा तस्करों को भी पकड़ लिया है। उनसे गांजा और नकली नोट जब्त किए हैं। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी ने कहां-कहां नकली नोट खपाया है।

असली नोट की तरह छपाई
पुलिस के अनुसार नकली और असली नोट में फर्क कर पाना मुश्किल है। दोनों की कागज क्वालिटी और प्रिंटिंग एक सामान है। इसमें सीरियल नंबर भी अलग-अलग हैं। आरोपियों ने नए नोट का ही नकली नोट छापा है। पुलिस को शक है कि इसमें बड़ा गिरोह काम कर रहा है। हाईटेक मशीन से नकली नोट छापी जा रही है। उसे अलग-अलग राज्यों में खपाया जा रहा है। गिरोह नए नोट की भी कॉपी कर रहे हैं।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *