छत्तीसगढ़ में मोदी गारंटी पर तेजी से अमल हो रहा – किरण सिंह देव
भाजपा की राष्ट्रीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दी जानकारी
कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की मंजूरी देकर बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने अटलजी की जयंती राष्ट्रीय सुशासन दिवस 25 दिसंबर के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अवसर पर राज्य के किसानों को 2 वर्ष का बकाया बोनस दिया जा रहा है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में हुई शानदार जीत के बारे में कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के इतिहास के समय से अब तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की यह सबसे बड़ी जीत। उन्होंने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को बताया कि छत्तीसगढ़ के युवाओं और महिलाओं ने भी जीत में बड़ी भूमिका निभाई है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध के विषय को लगातार उठाया। इसके खिलाफ जन आंदोलन किया। छ.ग प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्षजेपी नड्डा, देश के गृहमंत्री अमित शाह सहित सभी के मार्गदर्शन हेतु प्रदेश भाजपा की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद रहे।