FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

रायपुर में दिनदहाड़े मर्डर की कोशिश.. कोकाकोला सेल्समैन को ईंट से पीटता रहा बदमाश, सड़क पर बिखरा खून, कोई मदद को नहीं आया

रायपुर में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या की कोशिश की गई है। एक बदमाश ने दूसरे युवक पर ईंट से तब तक वार किए, जब तक वह खून से लथपथ नहीं हो गया। उधर, पीड़ित चीखता-चिल्लाता लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा। मगर मदद के लिए कोई नहीं सामने आया। सड़क पर खून ही खून बिखरा था। मारपीट की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला सरस्वती नगर थाना इलाके के कोटा का है।

महेश घृतलहरे कोकाकोला के डीपो में सेल्समेन का काम करता है। कोटा में ही इसका घर है। 17 मार्च शुक्रवार को ये अपने घर के पास सैलून में बाल कटवाने पहुंचा था। पीछे से इसी इलाके में रहने वाला बदमाश राजू यादव ईंट लेकर आया। उसने महेश को सैलून से बाहर निकाला और पीटने लगा।

बीच सड़क पर लाकर कई बार ईंट से महेश को मारा। उसके हाथ से ईंट गिर रही थी वो बार-बार ईंट को उठाकर महेश पर जानलेवा हमला कर रहा था। काफी खून बहने लगा ताे ये देखकर राजू भाग गया। ये घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

घटना के बाद महेश सड़क पर ही खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसने किसी तरह से पुलिस की डायल 112 से मदद ली। तब डायल 112 मौके पर पहुंची। तत्काल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई। फिर परिजनों को पुलिस ने ही जानकार दी थी। इसके बाद परिजन भी अस्पताल में पहुंचे। फिलहाल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।

वहीं महेश की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसके बाद कोटा इलाके में ही आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका महेश के साथ झगड़ा हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए उसने महेश पर हमला किया था। पुलिस ने राजू के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 307 के तहत अपराध दर्ज किया है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *