FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

कोरबा – नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने ली प्रेस वार्ता,कहा जिले के प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं का दिलाएंगे लाभ,हम केवल भाजपा के विधायक नही बल्कि जन जन के विधायक, बिना भेदभाव होगा काम…

ओम गवेल - 9300194100

कोरबा – छत्तीसगढ़ में बड़ी बहुमत के साथ भाजपा सरकार बना रही है,कोरबा विधानसभा की चार सीटों में से कोरबा और कटघोरा में भाजपा ने बड़ी विजय हासिल की। लखन लाल देवांगन ने जहां कांग्रेस प्रत्याशी रहे राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को २५ हजार से अधिक मतों से मात दी वहीं कटघोरा में प्रेम चंद पटेल ने कांग्रेस शासन में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विधायक पुरषोत्तम कंवर को बड़े अंतर से हराया। जीत के बाद पहली बार कोरबा शहर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें भाजपा के वरिष्ट नेताओ संग भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक भी उपस्थित रहें। उन्होंने सर्वप्रथम प्रेस मीडिया का धन्यवाद करते हुए जिले की समस्त जनता का चुनाव जिताने आभार जताया। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह ने कहा की जिले के दो विधायक चुनाव जीते है जिसका पूरा श्रेय भाजपा के एक एक कार्यकर्ता और आम जनता का है,हम सभी का धन्यवाद करते हैं,हम सब मिलकर अब विकास की नई गाथा लिखेंगे। कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन ने कहा की चुनाव में भाजपा संकल्प पत्र के साथ जनता के सामने पहुंची थी। संकल्प पत्र के वादों पर अमल करेंगे

कोरबा – नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने ली प्रेस वार्ता,कहा जिले के प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं का दिलाएंगे लाभ,हम केवल भाजपा के विधायक नही बल्कि जन जन के विधायक, बिना भेदभाव होगा काम…

Also Read:- मात्र इतनी कीमत में अपने घर लाये Toyota की मिनी Fortuner कार, पॉवरफुल इंजन के साथ शानदार फीचर्स

प्रधानमंत्री के चेहरे पर चुनाव लड़ा और हम जीते। भाजपा ने प्रादेशिक मुद्दो के साथ साथ स्थानीय मुद्दों को लेकर घोषणा पत्र तैयार किया, उसे जनता ने स्वीकारा है। मेरी प्राथमिकता होगी कि जनता से जो वादे किए हैं उसे त्वरित तौर पर पूरा किया जाए। बिना भेदभाव के कोरबा का समग्र विकास किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मेरा पूरा ध्यान शहर के विकास के लिए होगा। घोषणा पत्र में जो वादे किए गए हैं उनका शत प्रतिशत क्रियान्वयन करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। शहर में राखड़ और जाम की समस्या को दूर करने प्रयास किया जाएगा। सड़कों का निर्माण पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने धनबल को परास्त करते हुए जनबल का सहयोग किया। विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र से उन्हें भरपूर समर्थन मिला। इसके लिए सभी का आभार है। मंत्री को हराने के बदले मंत्री पद लेने के सवाल पर लखन लाल ने कहा की यह निर्णय शीर्ष नेतृत्व का है, कभी भी मेरे द्वारा किसी भी पद की मांग नहीं की गई, पार्टी ने खुद ही उन्हें महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है। मुझे मंत्री या फिर विधायक के रूप में काम करने का मौका मिले मैं जनता की सेवा करता रहूंगा। भाजपा में कोई चीज मांगनी नहीं पड़ती, बल्कि पार्टी स्वयं दे देती है। उन्होंने आगे कहा की वे जिले में बिना भेदभाव के काम करेंगे और जन जन तक प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। प्रेस वार्ता में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए नवनिर्वाचित कटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल ने कहा की – भूविस्तपितों और स्थानीय लोगों को खदानों और प्लांटों में रोजगार,किसानों को उचित मुवावजा,बसावट मुहैया कराना हमारी जिम्मेदारी हैं।कटघोरा विधानसभा क्षेत्र की सभी जर्जर सड़को को इस पांच साल के कार्यकाल में सुधारने का प्रयास होगा।

कोरबा – नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने ली प्रेस वार्ता,कहा जिले के प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं का दिलाएंगे लाभ,हम केवल भाजपा के विधायक नही बल्कि जन जन के विधायक, बिना भेदभाव होगा काम…

Also Read:- Ducati Multistrada V4 S Grand Tour का इंजन Alto से भी पॉवर फुल, रोड पर करेगी हवा से बाते

कटघोरा को जिला बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा की – कटघोरा को जिला बनाने का वायदा इससे पूर्व कांग्रेस ने किया था पर ५ साल सरकार में रहते इस पर ध्यान नही दिया,हम इस पर काम करेंगे, कटघोरा को जिला बनायेगे। वहीं कटघोरा क्षेत्र में अतिक्रमण के सवाल पर उन्होंने तोड़फोड़ अभियान चलाते हुए अतिक्रमण कारियो पर कार्यवाही की बात कही। साथ ही उन्होंने चुनावी संकल्प पत्र पर चर्चा करते हुए शपथ ग्रहण के बाद से सभी मुद्दों पर काम शुरू कर उन्हें पूरी करने की भी बात कही। इस प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, गोपाल मोदी, हितानंद अग्रवाल, नरेंद्र देवांगन, प्रफुल्ल तिवारी, आरिफ खान, मनोज मिश्रा,पवन सिन्हा उपस्थित रहें।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *