FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

लखन को जीत दिलाने कार्यकर्ताओं ने पार की परिश्रम की पराकाष्ठा: विकास महतो लखन का व्यवहार सहज और सरल, जनता जनार्दन का मिला आशीर्वाद

भागवत दीवान

कोरबा: जिले के कोरबा विधानसभा में 15 साल इंतजार के बाद भाजपा काबिज हुई है। विधानसभा में जीत का श्रेय शीर्ष नेतृत्व के साथ साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को है। प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने परिश्रम की पराकाष्ठा पार की है। लखन भैया का व्यवहार सहज और सरल है। जिसे जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिला है और प्रचंड मतों से जीत हुई है।

यह बातें कोरबा विधानसभा में भाजपा प्रबंधन की कमान संभाल रहे युवा भाजपा नेता विकास महतो ने कही। दरअसल कोरबा विधानसभा से कांग्रेस में चौथी बार विधायक और प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल चुनाव मैदान में थे। उनके खिलाफ भाजपा ने पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन को प्रत्याशी घोषित किया था। शुरुआती दौर में भाजपा के प्रचार प्रसार धीमी थी, लेकिन प्रबंधन की कमान संभालते ही विकास महतो ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। वे पूरे उत्साह के साथ मतदान की प्रक्रिया पूरी होते तक अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करते रहे। आखिरकार 15 साल बाद भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन को प्रचंड मतों से जीत हासिल हुई। विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद युवा तुर्क विकास महतो पत्रकारों से रूबरू हुए । उन्होंने भाजपा प्रत्याशी की जीत का श्रेय शीर्ष नेतृत्व के अलावा लखन देवांगन के सहज और सरल व्यवहार को दिया । उनका कहना है कि अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने हर लेबल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत छोंक दी । 24 घंटे अपने- अपने जवाबदारी का निर्वहन करते रहे।आम जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास है। आम जनता से हमे भरपूर आशीर्वाद मिला, जिससे प्रचंड मतों से जीत हासिल हुई है। उन्होंने बातचीत के दौरान पूर्व विधायक जयसिंह अग्रवाल पर भी तीखे हमले किए। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि आखिर काठ की हांडी कब तक चढ़ेगी। श्री महतो ने लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *