धमतरी विधानसभा में आदिवासी मतदाताओं का दिखा उत्साह, तीर कमान लेकर मतदान करने पहुंचे लोग …

आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की कुल 300 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है. एमपी की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है. छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों में कुल 958 अभ्यर्थी मैदान में उतरे हैं, जिनमें एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी शामिल हैं. वहीं, धमतरी विधानसभा में आदिवासियों का एक अनोखा दृश्य देखने को मिला है.

Home Loan @ 7.45%

बता दें कि यहां कमार बाहुल्य क्षेत्र के PVTG मतदाताओं में मतदान के लिए भारी उत्साह साफ देखा जा सकता है. वे सभी वोट देने के लिए मतदान केंद्र में अपने साथ तीर कमान भी लाए थे. सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में इस दूसरे चरण के चुनावी रण में कुल 958 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला EVM में दर्ज हो जाएगा. छग के कुल 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाताओं के मतदान के बाद आज ये तय हो जाएगा की प्रदेश में अगली सरकार किसकी बनेगी. जनता अपना फैसला उनके हक में दे इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी ने जमकर पसीना बहाया है.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *