FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

बृहमोहन अग्रवाल के ‘हत्या की साजिश’ वाले बयान पर दीपक बैज का पलटवार, बोले- वे चाहते हैं कि कांग्रेस गलती करे

रायपुर : बृजमोहन अग्रवाल के इस बयान पर कि ‘ढेबर के लोग मेरी हत्या करवाना चाहते थे’ मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर दक्षिण से हार दिख रहा है। ये हार की बौखलाहट है, वे चाहते हैं कि कांग्रेस गलती करे, जनता के बीच वो रहे नहीं इसलिए उन्हें सुनना पड़ रहा है। वे हार की बौखलाहट से कांग्रेस पर ठीकरा फोड़ना चाह रहे हैं।

वहीं पीएम मोदी के दौरे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि जब से चुनाव की शुरुआत हुई तब से प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ झांक कर नहीं देखें पीएम, वे सत्ता हासिल करने के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के लोगों को डराने का काम केंद्र के नेता कर रहे हैं।

वहीं साजा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं ने डेरा डाला हुआ है इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि रवींद्र चौबे बड़े नेता हैं, बीजेपी वहां हिंदुत्व का कार्ड खेलना चाह रही है, घटना को वे चुनाव में भुनाना चाह रहे हैं, लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होना चाहिए। भाजपा नेता वहां लगातार डेरा डाले हुए हैं लेकिन वहां कांग्रेस मजबूत है। भाजपा सहानुभूति के दम पर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही, लेकिन वे सफल नहीं होंगे।

वहीं बस्तर में बीजेपी नेता की हत्या की घटना और अन्य घटनाओं पर बीजेपी के बयान पर दीपक बैज ने कहा कि भाजपा लाशों पर राजनीति करती है, बस्तर की घटना से हम बस्तरवासी दुःखी हैं उस परिवार के साथ हैं, अगर कोई सलाह है तो वो भाजपा को शेयर करना चाहिए। लाशों पर राजनीति करना भाजपा की आदत है, भाजपा मुद्दाविहीन है इसलिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *