FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

आप’ की सरकार बनी तो हम किसानों से पूरी धान खरीदेंगे वो भी 3200 रूपये में : अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली*

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का छत्तीसगढ दौरा

मस्तूरी प्रत्याशी धरम दास भार्गव के पक्ष में केजरीवाल और भगवंत मान का विशाल रोड शो

आप के राष्ट्रीय संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक भी रोड शो में हुए शामिल

आप’ की सरकार बनी तो हम किसानों से पूरी धान खरीदेंगे वो भी 3200 रूपये में : अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली

रबी हो या खरीफ दोनों ही फसल का एक-एक दाना खरीदेंगे – अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली

प्रदेश को बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने बारी-बारी से लूटा- भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

अब मोदी जी भी गारंटी दे रहे हैं लेकिन आम आदमी जानता है इनकी गारंटी नकली है – भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

 

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान 2 दिवसीय छत्तीसगढ के दौरे आए थे। उन्होंने आज मस्तूरी प्रत्याशी धरम दास भार्गव के पक्ष में विशाल रोड शो किया। इस रोड शो में आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक के साथ प्रदेश प्रभारी संजीव झा भी मौजूद रहे। कवर्धा में अपने संबोधन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ी घोषणा की। जिसमें उन्होंने कहा, अगर आप’ की सरकार बनी तो हम किसानों से पूरी धान खरीदेंगे वो भी 3200 रूपये में खरीदेंगे। रबी हो या खरीफ दोनों ही फसल का एक-एक दाना MSP पर खरीदेंगे।

वहीं भगवंत मान ने कहा छत्तीसगढ को बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने बारी-बारी से लूटा है। मान ने बीजेपी के घोषणपत्र पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, अब मोदी जी भी गारंटी दे रहे हैं लेकिन आम आदमी जानता है इनकी गारंटी नकली है। इस देश में सिर्फ केजरीवाल ही असली गारंटी देता है और उसे पूरा करता है।

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने इस देश में जितनी जल्दी तरक्की की है किसी और पार्टी ने नहीं की। उन्होंने कहा कि ये पार्टी की नहीं बल्कि लोगों के सोच की तरक्की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ में भी तरक्की चाहिए तो वोट वाला बटन बदलना होगा, लोग अब भी दो बटनों के बीच में ही फंसे हैं। उन्होंने आगे कहा, छत्तीसगढ को डबल इंजन नहीं बल्कि नए इंजन की जरूरत है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *