FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक ने मर्दापाल क्षेत्र में मतदान की तैयारियों का लिया जायजा

*‘निगरानी दल सजगतापूर्वक करें कार्य‘*
*नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक ने मर्दापाल क्षेत्र में मतदान की तैयारियों का लिया जायजा*

*कोण्डागांव, 27 अक्टूबर 2023/* विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री निरंजन कुमार सुधांशु ने शुक्रवार को कोंडागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र का भ्रमण कर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान नारायणुपर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत भाटपाल, चेरंग, बयानार, आदनार, चेमा, लखापुरी और मर्दापाल मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों में पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली आदि बुनियादी आवश्यकताओं का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इस दौरान भाटपाल और बयानार में स्थित स्थैतिक निगरानी दल व मर्दापाल में उड़नदस्ता दलों के सदस्यों से भी मुलाकात की और सभी को पूरी सजगता के साथ कार्य करने को कहा, जिससे निर्वाचन आयोग के स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी निर्वाचन का उद्देश्य पूरा हो सके। इस अवसर पर तहसीलदार श्री अरुण कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक श्री गिरीश चौहान सहित संबंधित क्षेत्र के पटवारी एवं बुथ स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *