गाय को क्यों मार रहे सवाल करते ही गौ सेवको पर ही डंडे से जानलेवा हमला, कुसमुंडा पुलिस ने दर्ज किया मामला….

गाय को क्यों मार रहे सवाल करते ही गौ सेवको पर ही डंडे से जानलेवा हमला, कुसमुंडा पुलिस ने दर्ज किया मामला….देखें हमले का वीडियो

कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र के गौ सेवको पर ग्राम कुचेना के एक ग्रामीण ने डंडे से जानलेवा हमला कर दिया,जिसमें दो गौ सेवको को चोट लगी है। पूरे मामले पर कुसमुंडा पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते २२ अक्टूबर की रात तकरीबन ९:३० बजे कुसमुंडा क्षेत्र के गौ सेवक प्रकाश शर्मा को सूचना मिली की ग्राम कुचेना में एक व्यक्ति गाय को दौड़ा दौड़ा कर बुरी तरह से मार रहा है,जिस पर गौ सेवक तुरंत कुचेना पहुंचे गांव के पास ही गए को मारने वाला व्यक्ति भी मिल गया गैस को ने उससे पूछा कि वह गाय को क्यों मार रहा है जिस पर व्यक्ति ने कहा कि गए उसकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है इसलिए गाय को मार रहा है गौसन को ने कहा कि आप अपने खेत को सुरक्षित कीजिए गाय को मारने से काम नहीं चलेगा इस पूरी बातों को गौ सेवक वीडियो में रिकॉर्डिंग कर रहे थे तभी गाय को मारने वाला व्यक्ति आक्रोशित हो गया और हाथ में रखे डंडे से गौ सेवको पर वार कर दिया। गौ सेवक पीछे हटे बावजूद उनके हाथ में चोट लग गई,वहीं उनका मोबाइल भी टूट गया। डंडे का वार इतना प्राण घातक था कि अगर किसी के सिर पर लगता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। गौ सेवको ने कुसमुंडा पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है जिस पर कुसमुंडा पुलिस ने आरोपी पवन सिंह कंवर के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर लिया है आगे कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *