एयरटेल का धमाकेदार प्लान, अब एक रिचार्ज पर चलेंगी 4 सिम, 190GB डाटा भी मिलेगा

एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कंपनी नए नए फीचर्स और ऑफर्स लाती रहती है। कंपनी के पास पोस्टपेड और प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की एक लंबी लिस्ट मौजूद है। आपको इनमें फ्री कॉलिंग, फ्री डेटा, एक्स्ट्रा डेटा, ओटीटी प्लान्स वाले कई सारे रिचार्ज प्लान्स मिल जाते हैं। एयरटेल के पास एक ऐसा प्लान भी है जिसमें आप सिर्फ एक लोग के रिचार्ज के खर्च पर 4 सिम को पूरी तरह से फ्री में चला सकते हैं।

एक के रिचार्ज में चलेंगि 4 सिम

एयरटेल के पास फैमली प्लान्स में 599 रुपये, 999 रुपये और 1199 रुपये के कई प्लान्स मौजूद हैं। इनमें से हमें 999 रुपये वाला प्लान सबसे ज्यादा किफायती लगता है। इस प्लान में कंपनी एक साथ 4 फैमली मेंबर को ऐड करने की सुविधा देती है। इसमें एक प्राइमरी यूजर होगा जबकि 3 लोग ऐड ऑन कनेक्शन के जरिए जुड़ेंगे।

यूजर्स को मिलेगा इतना डेटा

अगर आप एयरटेल का 999 रुपये वाला फैमली प्लान लेते हैं तो आपको इसमें कंपनी कुल 190GB डाटा ऑफर करती है। इसमें प्राइमरी यूजर के लिए 100GB डाटा होगा जबकि बाकी 3 ऐड ऑन यूजर्स के लिए 30-30GB डाटा दिया जाएगा। इतना ही नहीं कंपनी इसमें 200GB तक का रोलओवर डेटा भी उपलब्ध कराती है।

अगर इस प्लान के दूसरे बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें एयरटेल अपने यूजर्स को 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देती है। इसके अलावा 1 साल के लिए इसमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। आप इस प्लान में 9 लोगों को जोड़ सकते हैं लेकिन प्रति मेंबर आपको 299 रुपये का चार्ज देना पड़ेगा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *