FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

थोड़ी सी गंदगी और बहुत सारा प्यार मिलाकर बनता है आपका पसंदीदा नूडल, वीडियो देखने के बाद बना लेंगे दूरी

कम समय में अगर कुछ अच्छा खाना हो तो आप क्या खाएंगे। हमें पता था कि आप नूडल्स का ही नाम लेंगे। क्योंकि सबसे कम समय में नूडल्स ही बनकर तैयार होते हैं। इसे लोग बड़े ही चाव के साथ खाते हैं। और हां नूडल्स पहाड़ों की तो जान होती है। लोग कहते हैं कि पहाड़ों पर नूडल्स नहीं खाया तो क्या खाया। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप पहाड़ क्या कहीं भी नूडल्स खाना पसंद नहीं करेंगे। वीडियो को देखने के बाद हर कोई इससे दूरी बनाने लगा है।

डल्स तो रहने ही दो

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे जाते हैं जिसमें किसी भी फूड आइटम को बनाने का प्रोसेस दिखाया जाता है। लोग ऐसे वीडियो देखने पसंद भी करते हैं। तो आपके लिए हम एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं जिसमें आप नूडल्स बनते हुए देख सकते हैं। मगर यह वीडियो आपको आपके फेवरेट फूड से दूर कर देगा। वायरल वीडियो में कुछ लोग नूडल्स बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मगर वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये लोग इस दौरान स्वच्छता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वर्कर्स के हाथों में ना ग्लव्स हैं और ना सिर पर हेडकैप नजर आ रहा है। इतना ही नहीं नूडल्स तैयार होने के बाद उन्हें एक कोने में ऐसे फेंक दिया जाता है जैसे वह कोई कचड़ा है।

क्या आप खाएंगे ऐसे नूडल्स?

इस वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स(पहले ट्विटर) पर @NamitaJaiHind नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि बाहर का नूडल कभी मत खाइए। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 27 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। नूडल्स को इस तरह बनते हुए देखने के बाद एक यूजर ने कहा- यह वाकई बहुत गंदा है। तो वहीं एक दूसरे शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा- असली टेस्ट यहीं से आता है।

देखिए कैसे बनता है नूडल?

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *