FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामों पर देर रात तक चला मंथन, पहली सूची 15 अक्टूबर को

CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की मैराथन बैठक में मंगलवार को देर रात तक प्रत्याशियों के नामों पर मंथन चलता रहा। चुनाव समिति की बैठक के बाद रात तक स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 14 से 15 अक्टूबर के बीच पहली सूची जारी करने पर सहमति बन चुकी है। पहले चरण में जहां 20 सीटों पर मतदान होना है, वहां पर कांग्रेस 20 प्रत्याशियों के नाम पहले जारी करेगी।
रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी शामिल हुए थे। यहां 64 सीटों की सूची पेश की गई थी। अब बाकी सीटों पर चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में चर्चा के बाद यह प्रस्ताव पुन: केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष रखा जाएगा। मंगलवार को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमार सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हैं। इसी तरह स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कमेटी के चेयरमेन अजय माकन की अध्यक्षता में हुई।
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 को
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 अक्टूबर को दिल्ली में होगी। कांग्रेस ने अब उन सीटों पर जोर दिया है, जहां पहले चरण में मतदान होना है। यहां भाजपा ने अपनी सूची जारी कर दी है। इससे पहले स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस ने 64 नाम तय किया था, लेकिन बाकी 24 सीटों पर चर्चा के लिए बैठकें की जा रही है।
2,000 से ज्यादा आवेदन
प्रदेश चुनाव समिति के समक्ष 90 सीटों के लिए 2,000 से अधिक प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं, जिसमें 300 लोगों की सूची बनाई गई। अब इस सूची में छंटनी कर 64 सीटों पर सिंगल नाम तय किया गया है। बाकी सीटें भी सिंगल नाम तय होने की स्थिति में पहुंच चुकी है। सीटों को लेकर प्रदेश चुनाव समिति की अब तक छह बार बैठकें हो चुकी है।
कांग्रेस की 16 सदस्यीय केंद्रीय चुनाव समिति में यह सदस्य
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में दिग्गज राजनेता व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को जगह दी गई हैं। इनमें मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन. उत्तम कुमार रेड्डी, टीएस सिंहदेव, केजे जियोग्रे, प्रीतम सिंह, मो. जावेद, अमी याज्ञनिक, पीएल पुनिया, ओंकार मरकाम, केसी वेणुगोपाल शामिल हैं।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *