FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

Jagdalpur News Hindi: श्री बालाजी मंदिर में शुरू हुआ पवित्रोत्सव पूजा विधान..

Jagdalpur News Hindi: श्री बालाजी मंदिर में शुरू हुआ पवित्रोत्सव पूजा विधान..

Jagdalpur News Hindi: श्री बालाजी मंदिर में शुरू हुआ पवित्रोत्सव पूजा विधान..

जगदलपुरinn24(रविंद्र दास) श्री बालाजी मंदिर में सोमवार से 3 दिवसीय महा पवित्रोत्सव पूजा विधान आरंभ हुआ।श्री वैष्णव संप्रदाय के मंदिरों में होने वाले भगवान की नित्य सेवा के दौरान जाने अनजाने में जितनी भी त्रुटियां रह जाती हैं उनके शुद्धीकरण के लिए पवित्रोत्सव या यज्ञोत्सव किया जाता है। इसी क्रम में 21-22 और 23 अगस्त को श्री बालाजी मन्दिर में 3 दिवसीय पवित्रोत्सव विधान आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से पधारे विद्वान पंडितों की सानिध्य में संपन्न होगा। आगम पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य नित्य आराधना, रक्षासूत्र बंधनम् के साथ पवित्रोत्सव पूजा प्रारंभ होगा। पंचरात्र आगम पद्वति के तहत दाक्षिणात्य मंदिरों में बहुत ही शास्त्रानुसार मनाये जाने वाले इस उत्सव में साल भर भगवान की सेवा में हुई त्रुटियों और अशुद्धियों के शुद्धिकरण के लिए दिव्य प्रबंध पाठ व वेद परायण,विष्णु सहस्रनाम पाठ के साथ 22 अगस्त, मंगलवार को सुदर्शन होम किया जायेगा। श्री बालाजी टेंपल कमेटी दि बस्तर डिस्ट्रिक्ट आंध्र एसोसिएशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि 11 कुंडों में होने वाले हवन में विभिन्न जड़ी बूटियों के साथ साथ जौ, गेंहू, तिल, धान, पुष्प,चन्दन काष्ठ, अगर समिधा, पलास, पीपल, बेल, शमी, अंगा, खील, गौघृत आदि का प्रयोग किया जाता है। पवित्रोत्सव के दौरान भगवान किसी प्रकार का आभूषण धारण नहीं करते। पवित्रोत्सव विधान हेतु परंपरानुरूप आंध्र प्रदेश के बोब्बिली शहर के कास्तकारों द्वारा ख़ास तौर पर बनाई जाने वाली माला रूपी वस्त्र देव प्रतिमाओं को धारण करवाये जाते हैं।

Jagdalpur News Hindi: श्री बालाजी मंदिर में शुरू हुआ पवित्रोत्सव पूजा विधान..

इसी क्रम में बुधवार, 23 अगस्त को चाँदी कलशों में भरे दिव्य द्रव्य से मंदिर के शिखर का महा कुंभाभिषेक किया जायेगा। 23 अगस्त को ही दोपहर में नहाभोग प्रसाद वितरण किया जायेगा। पत्रवार्ता के दौरान आंध्र समाज के अध्यक्ष एम जयंत नायडू, टेंपल ट्रस्ट के चेयरमैन ए वीरराजू, रविभूषण राव, सुब्बाराव, सत्यनारायण राजू, के आदिनारायण राव, बी वासुदेव राव आदि उपस्थित रहे।

Jagdalpur News Hindi: श्री बालाजी मंदिर में शुरू हुआ पवित्रोत्सव पूजा विधान..

Also Read:- CG Rape Case : हवस मिटाने डरा धमका कर लूटता रहा अस्मत, नाबालिग के मां बनने के बाद हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Also Read:- CG NEWS : विपक्षी दल से कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं को नहीं मिलेगा टिकट, दिग्गजों से चर्चा के बाद पीसीसी चीफ ने किया साफ

Also Read:- KORBA NEWS: घर में घुसकर वृद्ध महिला को हाथियों ने उतारा मौत के घाट, इलाके में जमकर मचाया उत्पात

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *