FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

मच्छर से बदला लेने के चक्कर में पड़ गए लेने के देने, वीडियो देख आप भी कर लेंगे ‘तौबा’

दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं, जो कई बार गुस्से के चक्कर में अपना ही काम बिगाड़ लेते हैं और आखिर में अपना ही नुकसान कर बैठते हैं. आपने राजा और बंदर वाली वो कहानी तो सुनी ही होगी, जिसमें राजा अपनी नाक पर बैठी मक्खी को भगाने के लिए तलवान निकाल लेता है और अपनी ही नाक पर चला देता है. इससे मक्खी को तो कुछ नहीं होता, लेकिन राजा की नाक जरूर कट जाती है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

वायरल हो रहे इस चौंका देने वाले वीडियो में एक शख्स मूर्खता की इस पराकाष्ठा को पार कर अपनी ही नुकसान करता नजर आ रहा है. वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, एक मच्छर शख्स के पैर पर बैठकर उसका खून पी रहा होता है, जिसे भगाने के लिए अगले ही पल शख्स को ऐसा कर देता है, जिसके बारे में आप सपने में भी कल्पना नहीं कर सकते. वीडियो में देखा जा सकता है, शख्स अपने पैर पर बैठे मच्छर को मारने के लिए हथौड़े से अपने पैर की उंगली पर वार कर देता है, जिससे पैर की उंगली की हड्डी टूट जाती है. वीडियो में आगे टूटी उंगली का एक्स-रे रिपोर्ट भी देखने को मिलता है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे देखकर जहां कुछ लोग हैरान हैं. वहीं कुछ लोग इस वीडियो को देखने के बाद खूब मौज भी ले रहे हैं. इसी साल 6 अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 6.9 मिलियन लोग देख चुके हैं, जबकि 2 लाख 42 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘वो तो गनीमत रही कि उसने कुल्हाड़ी से मच्छर को काटा नहीं.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भाई ने अपने आप को ही नुकसान पहुंचा लिया.’

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *