FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, कुलपति ने किया ध्वजारोहण

जगदलपुर inn24(रविंद्र दास) शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर जगदलपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री अभिषेक कुमार बाजपेई, डॉ. शरद नेमा, डॉ. आनंदमूर्ति मिश्रा, डॉ. विनोद कुमार सोनी, डॉ. संजीवन कुमार, बी. एल. केंवट, सहायक कुलसचिव सी. एल. टंडन, देवचरण गावड़े, केजू राम ठाकुर सहित विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कुलपति ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि 76 वर्ष पूर्व 15 अगस्त को भारत ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्र हुआ था। अंग्रेजों ने 17वीं सदी में भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से देश में औपनिवेशिक साम्राज्य की शुरुआत की और लगभग 200 वर्ष तक भारत को ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन रहना पड़ा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्यों एवं अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अथक प्रयास एवं अनेक लोगों की देश हित में शहादत पश्चात भारत को आजादी मिली। भारत की स्वतंत्रता पश्चात देश को सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत करने और विकास की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। आज भारत विश्व के पांच प्रमुख आर्थिक महाशक्ति देशों की सूची में शामिल है। भारत एक विकासशील देश के रूप में काफी तेजी से प्रगति कर रहा है। भारत ने वर्ष 2047 तक विकसित देश बनने का लक्ष्य रखा है। भारत पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को ध्यान में रखते हुए आर्थिक गतिविधियों को संपादित कर रहा है। देश में आजादी के समय की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की तुलना में आज की स्थिति में उल्लेखनीय खास हुआ है। भारत ने उच्च शिक्षा के विकास के लिए अनेक समितियों एवं नीतियों के सुझाव पर अमल करते हुए वर्तमान में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार कार्य किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को व्यवहारिक ज्ञान देते हुए उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शिक्षा देने पर बल दिया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने विगत एक वर्ष में विश्वविद्यालय में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अन्य को दी गई, जिसमें मुख्य रुप से उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उन्होंने सराहना की और अन्य लोगों को भी प्रेरित होकर विश्वविद्यालय के विकास में कार्य करने के लिए आह्वान किया। कुलसचिव श्री अभिषेक कुमार बाजपेई ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *