FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

बरात में नाचने की बात को लेकर प्राणघातक हमला करने वाला फरार आरोपी को चौकी पंतोरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी लालु उर्फ अजीत उम्र 25 साल निवासी नेवरियापारा पाली हाल भेलवाडीह कठघोरा आरोपी को जिला कोरबा से किया गया गिरफ्तार आरोपी लालू उर्फ अजीत द्वारा अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था अंजाम आरोपियों द्वारा आहत सत्यम् कंवर एवम छबि लाल कंवर को प्राणघातक हमला कर हो गया था घटना स्थल से फरार आहत् सत्यम् कंवर एवम छबि लाल कंवर का सिर में लगी थी गंभीर चोट घटना में शामिल 03 अन्य आरोपियगण घटना दिनांक से फरार, जिसकी पतासाजी जारी हैआरोपी के विरूद्ध धारा 294, 506, 323, 307, 34 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

जांजगीर चाम्पा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दि. 23.06.23 को ग्राम सत्तीगुड़ी चौकी पंतोरा में ग्राम कुचेना जिला कोरबा से रात्रि में बरात आया था, बारात में नाचने की बात को लेकर गांव वाले तथा बरातियों के मध्य विवाद हो गया जिसमें आरोपी लालु उर्फ अजीत उम्र 25 साल निवासी नेवरियापारा पाली हाल भेलवाडीह थाना कटघोरा जिला कोरबा द्वारा अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर *हत्या करने के उद्देय से सत्यम् कंवर, छबीलाल कंवर* निवासी सतिगुड़ी को *प्राणघातक हमला कर फरार हो गयें* हमला करने से आहत् सत्यम् कंवर, छबीलाल कंवर का *सिर में गंभीर चोट आने से* तत्काल उनके परिजनों द्वारा एनकेएच चाम्पा अस्पताल ले गयें, आहत् छबीलाल कंवर का हालात बिगड़ने पर डाक्टर साहब द्वारा बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कियें थे, कि सूचना पर चौकी पंतोरा में आरोपी लाल उर्फ अजीत एवं उनके 03 अन्य साथियों के विरूद्ध दिनांक 29.06.2023 को अपराध कायम कर विवेचना में लिया गाय था।
प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी कि मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी लालु उर्फ अजीत उम्र 25 साल निवासी नेवरियापारा पाली हाल भेलवाडीह थाना कटघोरा जिला कोरबा जो अपने सकुनत पर है जिसको घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर स्विकार किया तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से गिरफ्तार कर दिनांक 26.07.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में सउनि दिलीप सिंह चौकी प्रभारी पंतोरा, प्रआर लखेश्वर सिहं कंवर, आरक्षक दीपक जायसवाल का सराहनीय योगदान रहा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *