FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

धीरे से युवक की शर्ट में घुस गया किंग कोबरा, आगे जो हुआ उसे देख अटक जाएंगी सांसे

सांप..जिसके नाम भर से ज्यादातर लोगों की डर के मारे हालत खराब हो जाती है. सोचिए अगर वो फन फैलाकर अचानक सामने आ धमके तो क्या होगा, यकीनन डर के मारे आपके भी पसीने छूट जाएंगे, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सांप से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यूजर्स का भी दिल दहल उठा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे पेड़ के नीचे बैठे एक शख्स की शर्ट के अंदर धीरे से एक काला नाग घुस जाता है, आगे जो हुआ उसे देखकर यकीनन आपकी भी सिट्टी पिट्टी गुल हो जाएगी.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे पेड़ के नीचे बैठे एक शख्स की शर्ट के अंदर काला सांप घुसकर इधर-उधर मंडराने लगता है. जैसे-जैसे सांप शख्स की शर्ट में यहां-वहां होता है, वैसे-वैसे शख्स की हालत डर के मारे और खराब होने लगती है. इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग शख्स को आगे की तरह झुकने के लिए कहते हैं, ताकि सांप धीरे से उसके शर्ट से बाहर निकल जाये और होता भी यही है. सांप धीरे से शर्ट में से निकलकर आसपास की झाड़ियों में छिपने लगता है. वीडियो की शुरुआत सांप को शर्ट के दो बटन के बीच से अपना सिर बाहर निकालते देखा जा सकता है, लेकिन अगले ही पल वो सरपटाते हुए अंदर घुस जाता है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को आईपीएस अफसर रुपिन शर्मा ने अपने अकाउंट से शेयर किया है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं. 1 मिनट 34 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 4 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘यह बहुत खतरनाक था’.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *