FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

कोरबा/चरमराई बिजली व्यवस्था के खिलाफ युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा, ग्रामीण इलाको में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग.. 7 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग में चक्काजाम की चेतावनी….

वर्तमान में पूरे कोरबा जिले की विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है, भीषण गर्मी और बरसात के मध्य विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से व्यवस्थित नहीं कर पाने की वजह से यह स्थिति निर्मित हुई है । जिस वजह से जिले वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देंखे वीडियो….

इसी मद्देनजर युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा जिले के  पोड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंजारी,मड़ई, रिगनिया,सरभोका क्षेत्र में व्याप्त बदहाल बिजली व्यवस्था एव पदस्थ सहायक अभियंता के मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यपालन अभियंता को पत्र सौंपा एवम उचित कार्यवाही की मांग की गई। साथ ही 7 दिवस के भीतर कार्यवाही न होने की दशा में राष्टीय राजमार्ग गुरसिया के समीप चक्काजाम करने की चेतावनी भी दिया गया है..।इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास ने कहा की –ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूर्ण रूप से बदहाली की जिंदगी जी रहा है ग्राम पंचायत बंजारी, मड़ई,रिंगनिया , सरभोका मड़ई का आश्रित ग्राम भुडू पानी कोडवारी, कठमोरगा, बूका, बंजारी का आश्रित ग्राम रापर पारा, गांधीनगर,रिंगनिया का आश्रित ग्राम छाता पखना में बिजली व्यवस्था पूरी तरीके से फेल है 15 दिन से 15 मिनट आधा घण्टा ही बिजली रहता है आखिर ये कैसी वयवस्था है आपकी बरसात का समय है गाहे बगाहे जहरीले जीव जंतु का अंधेरे में विचरण बढ़ रहा है साथ ही साथ अगर कहि बिजली विभाग के लापरवाही की शिकायत किया जाए तो आपके अधिकारी सहायक अभियंता दिनेश पालके के द्वारा शिकायतकर्ता के ऊपर झूठा अपराध पंजीबद्ध करने या बिजली विभाग के कर्मचारियों के यहां भेज कर भोले भाले ग्रामीणों को डराया धमकाया जा रहा है एक तरफ़ आपकी वयवस्था ऐसे ही खत्म स्थिति में उसके ऊपर से आपका ये अधिकारी हम आपसे यह मांग करते है की मामले को त्वरित रूप से संज्ञान में लेकर बिजली वयवस्था को दूरस्थ किया जाए एव सहायक अभियंता दिनेश पालके को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए ।अन्यथा युवा कांग्रेस 7 दिवस के पश्चात NH पर गुरसिया के समीप चक्काजाम करेगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष शिवनंदन कुजूर,महासचिव विनोद उर्रे,मुकेश सिंह उसरवर्षे,हर्ष साहू,सरपंच चंद्रपाल आर्मो, निर्मल सिंह बिंझवार, छोटू खान,सुनील वैष्णव, अमर साहू,रामानुज कौशिक,मनीष मिंज,समर सोनी,रमेश यादव,रामायण सोनी,राकेश राजवाड़े, बबलू लकड़ा,राजेष राजवाड़े, दलित यादव, राजेश त्रिवेदी,अमित यादव,बुधवार दास महन्त, धन्नजय,ललित सिन्द्राम, और अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *