FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

मोदी सरकार की योजनाओं का घर-घर प्रचार कर रही भाजपा .. पांच वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सघन जनसंपर्क

जगदलपुर inn24 भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सघन जनसंपर्क अभियान में भाजपा कार्यकर्ता घरों में दस्तक देकर लोगों से मिल रहे हैं और सीधे संपर्क स्थापित कर भाजपा को मजबूत करने समर्थन का आग्रह कर रहे हैं। आज रविवार को शहर के पांच वार्डों में भाजपा ने सघन जनसंपर्क किया। प्रवीर वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड,शांति नगर वार्ड, सिविल लाईन वार्ड और लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे।

 

केन्द्र की मोदी सरकार के सफलतम नौ वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन उपयोगी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रही है और आमजनता के बीच पहुँच रही है। ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहर में वार्ड वार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सघन जनसंपर्क का क्रम बना हुआ है। मोदी सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं से संबधी पोस्टर पाम्पलेट के साथ भाजपा कार्यकर्ता जोरशोर से जनसंपर्क व प्रचार में जुटे हैं।

पांच वार्ड में भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रमुख रूप कमल चंद भंजदेव, श्रीनिवास मिश्रा,रामाश्रय सिंह, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, आर्येन्द्र सिंह आर्य,मनीष पारेख,आशुतोष पॉल, खेम सिंह देवांगन, रिंकू पांडे,छबिलेश्वर जोशी,राजपाल कसेर, विक्रम सिंह यादव, योगेश शुक्ला,योगेश ठाकुर,घनश्याम बघेल, अभय दीक्षित,माहेश्वरी ठाकुर, कुसुम परिहार, उमेश वानखेडे,सूर्य भूषण सिंह, शैलेष श्रीवास्तव,रोशन झा,अल्का सेंगर, परेश ताती, चंद्रभान सिंह, अरुण शर्मा, पृथ्वी सिंह,गंगोत्री चंद्रवंशी, प्रदीप तिवारी,बुदरू नाग, नरेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा, हीरामणि, गिरीश्वरी पटेल, आनंद झा, मनी विक्रम नायडू,करण जैन, सुनील दास, शिरीष मिश्रा, योगेश पानीग्राही, शेखर साहू, शेखर शर्मा, आनंद कलवानी, करण जैन, प्रियांशु शुक्ला, असीत कुजूर, नोमेश गोयल, जय कुंजाम सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *